कोलकाता की घटना को लेकर डॉक्टरों ने दिया धरना, मरीजो को हुई परेशनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ हैवानियत के बाद यूपी के कई अस्पतालों में डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं। सोनभद्र के जिला अस्पताल में भी डॉक्टरों ने ‘वी वॉन्ट जस्टिस’ के नारे लगाए।
वही चिकिस्को ने बताया कि कोलकाता में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर सोनभद्र मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजिडेंट भी आंदोलित हो गए हैं। आईएमए के आह्वान पर जूनियर रेजिडेंट ने शुक्रवार को ओपीडी में काम बंद कर हड़ताल पर चले गए। परिसर में ही धरने पर बैठ गए। मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

दूसरी तरफ, हड़ताल के चलते ओपीडी में दूरदराज से आए मरीजों को दुश्वारी उठानी पड़ी। मरीज अस्पताल में डॉक्टरों के काम शुरू करने का इंतजार करते रहे। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ कार्य बहिष्कार और हड़ताल दोपहर तक जारी रहा। वही मौके पर कोई जिम्मेदार उनसे वार्ता करने नहीं पहुंचा था। धरने पर बैठे जेआर का कहना था कि सरकारें महिला सुरक्षा को लेकर दावे करती हैं, लेकिन कोलकाता की घटना ने इन दावों की पोल खोल दी है। मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की जरूरत है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?