रन्दह गांव में छः माह से ट्रांसफार्मर खराब,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

अंधेरे में रात गुजारने को विवश ग्रामीण

बभनी। विकास खण्ड बभनी के ग्राम पंचायत रन्दह के कोसम खोली टोला मे छः माह से ट्रांसफार्मर खराब है जिस कारण ग्रामीणों को अंधेरे व विद्युत व्यस्थाओं के लाभ से वंचित हैं। क्षुब्ध ग्रामीणों ने शनिवार को गांव में प्रदर्शन किया और विभागके खिलाफ नारे बाजी की।

विकास खण्ड बभनी के ग्राम पंचायत रन्दह के कोसम खोली टोला में छः माह से 16 केवी का ट्रांसफार्मर खराब है जिस कारण ग्रामीणों में आक्रोश है आक्रोशित ग्रामीण रामदास , रामसुंदर , बाबूलाल, भगवान दास,शिवनरायन,बुझावन, जयश्री,हरिकिसुन,फौदार, रामलखन ने शनिवार को विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।और लापरवाही का आरोप लगाया। शिकायत के 72 घण्टे मे ट्रांसफार्मर बदलने का दावा भी खोखला होते नजर आ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि विगत छः माह से 16 केवी का ट्रांसफार्मर खराब है । टोल-फ्री नम्बर पर शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर विभाग ने नहीं बदला जिस कारण ग्रामीणों को पेय जल सुविधा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सहित अंधेरे में रात गुजारने को विवश हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?