श्रीराम चरित मानस महायज्ञ एवं श्री राम कथा का होगा आयोजन, चार फ़रवरी से

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

अयोध्या के कथा वाचक करेंगे कथा

बभनी। विकास खण्ड बभनी के असनहर श्री हरिशंकर मन्दिर पर चार फरवरी से यज्ञ एवं कथा का आयोजन किया जा रहा है ।जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं से बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए समिति के पदाधिकारियों ने आवाहन किया है।

विकास खण्ड बभनी के असनहर गांव में स्थित श्री हरिशंकर मन्दिर असनहर में श्रीराम चरित मानस महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है इस यज्ञ के रावट्सगंज निवासी यज्ञाचार्य बृजराज देव पाण्डेय एवं अयोध्या धाम से देवेन्द्र पाठक जी महाराज श्री राम कथा का पाठ करेंगे।1960 में डूबे क्षेत्र आए विस्थापितों एवं तात्कालिन गुरू महाराज द्वारा हरिशंकर मन्दिर स्थापित किया था जिस पर समय समय पर कथा यज्ञ एवं अन्य सार्वजनिक उत्सव का आयोजन किया जाता है ।इस बार श्री हरिशंकर सेवा समिति के तत्वावधान में यज्ञ का आयोजन की तैयारी है ।इस कथा एवं यज्ञ में अन्तरप्रान्तीय स्तर पर श्रद्धालुओं का तांता रहता है ।इस मन्दिर और यज्ञाचार्य से क्षेत्र के लोगों का अटुट बन्धन है। यज्ञाचार्य के परिवार से प्रदत भूमि पर मन्दिर स्थापित है।चार फरवरी को कलश व मण्डप प्रवेश का कार्यक्रम का आयोजन है। कार्यक्रम के अध्यक्ष अरविंद दूबे ने बताया कि इसकी तैयारी पूरी हो गई है अन्तरप्रान्तीय श्रद्धालुओं के सहयोग से यह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?