ट्रक की चपेट में आने से एक ही बाइक पर सवार तीन श्रमिको की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

निर्माणाधीन अडानी मेगा पावर प्लांट से काम कर घर वापस लौट रहे थे एक ही बाइक से तीनों श्रमिक, तब हुआ हादसा

मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)।  स्टेट हाइवे 5 दुद्धी – लुम्बनी मार्ग पर मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव के पास स्थित धर्म कांटा के सामने अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक ही बाइक पर सवार तीन श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक श्रमिको के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक को थाने ले गयी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मड़िहान थाना क्षेत्र के रामपुर तैतीस गांव निवासी विजय 40 वर्ष, देवेंद्र 38 वर्ष,राजेश 41 वर्ष शनिवार की देर रात लगभग 9:30 बजे मड़िहान के ददरी स्थित निर्माणाधीन अडानी मेगा पावर प्लांट से मजदूरी कर घर वापस लौट रहे थे। एक ही बाइक पर सवार तीनो श्रमिक जैसे ही देवरी कला गांव के सामने धर्म कांटा के पास पहुंचे ही थे कि सोनभद्र की तरफ से कोयला लदी सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक की चपेट में आने से तीनों श्रमिक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला।मड़िहान पुलिस ट्रक कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। मौत की खबर लगते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?