थाना चोपन के दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में लगाए गए साइनेज बोर्ड:सीओ ट्रैफिक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर जिले के सभी दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों पर लगेगा साइनेज बोर्ड

O सीओ ट्रैफिक डॉ. चारू द्विवेदी ने वाहन चालकों को किया जागरूक

सोनभद्र। क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी के नेतृत्व में शनिवार को चोपन थाने की सीसी टीम व प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा द्वारा दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों को चिन्हित कर साइनेज बोर्ड लगाए गए। इस दौरान वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
यातायात क्षेत्राधिकारी डॉ. चारू द्विवेदी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के दिशा-निर्देश पर चोपन थाने की सीसी टीम और यातायात पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। टीम ने दुर्घटना बहुल स्थानों को चिन्हित कर वहां चेतावनी साइनेज बोर्ड लगाए और मोटर चालकों को गति सीमा, हेलमेट, सीट बेल्ट व नशे में वाहन न चलाने संबंधी नियमों की जानकारी दी।

श्री
डॉ. द्विवेदी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रो के दुर्घटना बाहुल्य चिन्हित स्थानों पर लगेगा साइनेज बोर्ड
वही सीओ ने
आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है। उन्होंने यातायात पुलिस व थाना पुलिस को भी लोगों को लगातार प्रेरित व जागरूक करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर यातायात प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह, टीएसआई कृष्ण कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक अभय नाथ सिंह यादव, हेड कांस्टेबल संतोष यादव, शिव प्रताप यादव, राहुल यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?