साइकिल सवार तीन बालको को बल्कर ने मारी टक्कर , एक की दर्दनाक मौत दो घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पुलिस ने भाग रहे बल्कर को लिया कब्जे में

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा  गांव के  पास तेलगुडवा से डाला की तरफ जा रहे  एक ही  साइकिल सवार तीन बालको को हाथीनाला की तरफ से आ रही एक बल्कर ने धक्का मार दिया और जिसमे एक बालक ट्रक में फंस कर लगभग सौ मीटर दूर तक गया जिनसे उसकी मौत हो गई व शव बुरी तरह के क्षत विक्षत हो गया। 

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास तेलगुडवा तिराहे से डाला के तरफ एक साइकिल पर आशीष  कुमार पुत्र नंद लाल, रूपेश पुत्र गुडडू और मृतक शिव मंगल  पुत्र रामलाल अगरिया 12 वर्ष ,निवासी झपरहवा अगरिया बस्ती को अचानक से पीछे से  आ रही बल्कर ने साइड से धक्का मार दिया और जिसमें मृतक बालक को बल्कर ने घटिसते लगभग घटना स्थल से लगभग सौ मीटर दूर ले गया और बल्कर घटनास्थल से फरार हो गया। जिसमें एक बालक की मौत हो गयी और आशीष कुमार व रूपेश कुमार दोनो बाल बाल बच गए व मामूली रूप से घायल हो गए।


वही लोगो की सूचना पर चोपन पुलिस ने तत्काल बल्कर को पकड लिया और अपने कब्जे में लेकर खड़ा करा लिया गया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता और मृतक के परिजनों से मिलकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?