वीरेंद्र कुमार
विंढमगंज/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राजा बरियार शाह आदिवासी समिति केवाल (सुगवामान) की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के नेतृत्व में भव्य रैली निकाली गई, जिसमें युवक-युवतियों, बच्चों, बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली विंढमगंज बाजार होते हुए दुद्धी टाउन खेल मैदान की ओर निकला। इस दौरान आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति, परंपरा और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। रैली में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दिनेश यादव बतौर अतिथि शामिल हुए। वहीं राजेश रावत, मुन्ना लाल गौतम, ओम रावत, सुरेंद्र पासवान एवं कार्तिक यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रैली को लेकर विंढमगंज प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। प्रशासन एवं पुलिस टीम के सहयोग से रैली शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।
समिति के पदाधिकारियों में विजय सिंह गोंड अध्यक्ष, जय प्रकाश आयाम उपाध्यक्ष, सोमरू सिंह मरकाम कोषाध्यक्ष, दिनेश कुमार चेरो संरक्षक, राजेंद्र प्रसाद एडवोकेट महासचिव तथा संतोष सिंह गोंड एडवोकेट विधिक सलाहकार सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
समिति ने विश्व आदिवासी दिवस को एकजुटता, गौरव और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बताते हुए समाज के लोगों से अपनी संस्कृति, परंपरा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।






