दीवार बनाने के विवाद में मारपीट, छत से पत्थरबाजी कर मां-बेटी को किया घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

पोखरा में दीवार बनाने के विवाद में मारपीट

पत्थरबाजी में खपरैल क्षतिग्रस्त, पत्थरबाजी का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में मां-बेटी के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने घर पर पत्थरबाजी भी की, जिससे खपरैल क्षतिग्रस्त हो गया। पत्थरबाजी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता पार्वती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे घर में दीवार बनाने को लेकर विवाद हुआ।पड़ोस के कुछ लोगों पर पत्थरबाजी और मार पीट का आरोप है। पीड़ीत ने शनिवार को बभनी पुलिस से घटना की शिकायत की।इस पत्थरबाजी का किसीने वीडीयो भी बना लिया जो कि वायरल हो रहा है। हालांकि न्यूज एक्सप्रेस भारत इस वीडियो की पुष्टी नहीं करता है इस दौरान मारपीट में पार्वती घायल हो गईं। उनकी बेटी दुर्गावती पत्नी सुनील बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया।

पार्वती के मुताबिक हमले में दुर्गावती के सिर में गंभीर चोट आई है। आरोप है कि मारपीट करने वालों ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ीत ने चार लोगों के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?