सोनभद्र में सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और देश विरोधी पोस्ट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक कंटेंट और पाकिस्तानी लिंक से जुड़े मिले सुराग ।

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) । सोनभद्र में तीन युवक देश विरोधी पोस्ट के आरोप में गिरफ्तार, पीएम मोदी पर भी की थी आपत्तिजनक टिप्पणी ।
सोशल मीडिया पर देशविरोधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने के मामले में अनपरा थाना क्षेत्र से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

सोनभद्र जनपद के अनपरा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर देशविरोधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने के मामले में सब्बीर अंसारी, जुबेर अंसारी और इजहार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में सब्बीर अंसारी, जुबेर अंसारी और इजहार शामिल हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एक पाकिस्तानी यूट्यूबर की फेसबुक आईडी से भारत विरोधी कंटेंट साझा किया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एक पाकिस्तानी यूट्यूबर की फेसबुक आईडी से भारत विरोधी पोस्ट शेयर की थीं।
एएसपी कालू सिंह के मुताबिक, आरोपियों के फोन से मिली जानकारियों में देश की गोपनीय सूचनाएं दुश्मन देशों को देने की आशंका जताई गई है।

फोन चेक में मिले कई संवेदनशील सुराग, एएसपी कालू सिंह ने जताया शक

“भारत की गोपनीय सूचनाएं दुश्मन देशों को भेजने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।”

स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया और फोन की जांच की।
पोस्ट की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह मामला अनपरा बाजार के नूरिया मोहल्ला, टैगोर नगर का है।
पुलिस अब सोशल मीडिया नेटवर्क और संदिग्ध विदेशी लिंक की गहराई से पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?