भारतीय सेना ने दुनिया को बता दिया की यह नये युग का भारत है: डॉ शीला सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सेना के अदम्य साहस, गौरव के सम्मान में निकाली गई गौरव यात्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में भारतीय मातृ शक्ति गौरव समिति द्वारा भारतीय सेना के अदम्य साहस, से गौरव एवं सूझ बूझ के सम्मान में गौरव यात्रा का कार्यक्रम रामलीला मैदान रॉबर्ट्सगंज के प्रांगण में आयोजित किया गया। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने अपना सशक्त प्रतिरोध दर्शाया व दुनिया को यह समझा दिया कि यह नये युग का भारत है जो किसी भी प्रकार के अन्याय को बर्दाश्त नहीं कर सकता है।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर शीला सिंह जिला प्रभारी महिला समन्वय विंध्याचल विभाग मिर्जापुर एवं उपाध्यक्ष सेवा भारती समिति मिर्जापुर व डॉक्टर मंजू द्विवेदी संयोजिका भारतीय महिला समन्वय काशी प्रांत उपस्थित रहे। जिन्होंने अपने उद्‌द्बोधन में समाज व देश की पुलिस की भूमिका पर प्रकाश डाला उन्होंने अपने उ‌द्बोधन से सभी महिलाओं में जोश भर दिया व कार्यक्रम की सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई भी दी।

वहीं दूसरी ओर सीओ सिटी ने अपने उ‌द्बोधन में ऑपरेशन सिंदूर के महत्ता और नए प्रकार से हुए सैन्य ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन भारतीय मातृशक्ति गौरव समिति रॉबर्ट्सगंज की विभाग संयोजिका चित्रा जालान ने सभी वक्ताओं का परिचय व स्वागत सम्मान भी किया। जिला संयोजिका नीतू संजीवीया ने आगंतुकों का स्वागत व मुख्य वक्ताओं को तिलक लगाकर किया।

उक्त कार्यक्रम रामलीला मैदान सोनभद्र नगर से शुरू होकर स्वर्ण जयंती चौराहे पर समाप्त हुआ। इस गौरव यात्रा में लगभग 500 मातृ शक्तियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का आह्वान भी किया।


कार्यक्रम में सोनभद्र के तीनों जिलों से आई महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना भारी योगदान दिया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद,  पुष्पा सिंह, रूबी गुप्ता, डॉक्टर सुषमा सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, डॉक्टर अंजली विक्रम, रितु जालान, अनीता थर्ड, नीलम जायसवाल, रितु अग्रहरी श्वेता केसरी, माला सिंह, रिंकी यादव, अंजलि बरनवाल , रिकेश्वरी मिश्रा ,मीनू चौबे आदि लोग उपस्थित रही।

कार्यक्रम का समापन विभाग संयोजिका चित्रा जालान के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने सभी का आदर व्यक्त किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का हृदय से धन्यवाद किया ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?