म्योरपुर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, ग्रामीणों ने फॉगिंग दवा छिड़काव की मांग की

IMG 20261029 WA0034
IMG 20261029 WA0034

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बरसात के बाद दुद्धी-दक्षिणांचल में डेंगू-मलेरिया का खतरा, BDO से लगाई गुहार

म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर विकास खंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों सहित दक्षिणांचल में इन दिनों बरसात के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है।
ग्राम पंचायत खैराही, किरवानी, रनटोला, गोविंदपुर, कुसम्हा, गंभीरपुर, रासपहरी, कुंडाडीह, म्योरपुर, बलियरी, जरहपानी, आरंगपानी, सागोबांध, फरीपान सहित ब्लॉक की अन्य पंचायतों में मच्छर बढ़ने से ग्रामीण परेशान हैं। दक्षिणांचल की ज्यादातर आबादी मध्यम वर्गीय, गरीब आदिवासी और रोज कमाकर खाने वाली है, जिनकी आय सीमित है।
ग्रामीणों का कहना है कि मच्छरों से पनपने वाली डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों के ज्यादा मरीज दक्षिणांचल और म्योरपुर ब्लॉक से आते हैं। समय पर इलाज न मिलने पर परेशानी और बढ़ जाती है।
शिवप्रसाद, रामकेश, जयनाथ, तेजबली, रामजन्म, सुदामा, मेहीलाल, दयाराम, धर्मेंद्र, अरविंद सहित ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए सभी ग्राम पंचायतों में जल्द से जल्द दवा छिड़काव और फॉगिंग कराने की मांग की है, ताकि मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हो सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?