UPSSSC PET में केंद्र दूर होने से परीक्षार्थी परेशान, जौनपुर केंद्र पर जाना बना मुसीबत

UPSSSC PET Photo and Signature Size 2026
UPSSSC PET Photo and Signature Size 2026

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर से 25, 29, 30 अक्टूबर की परीक्षा देने वाले छात्रों को एक दिन पहले निकलना पड़ा, अधिक किराया और ट्रेन सुविधा न होने से दिक्कत

म्योरपुर (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 का परीक्षा केंद्र जौनपुर होने से म्योरपुर क्षेत्र के प्रतियोगी छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूर केंद्र होने से छात्रों को अधिक किराया देकर एक दिन पहले ही घर छोड़ना पड़ रहा है।
25 अक्टूबर को परीक्षा देने वाले छात्र बाबूलाल शर्मा ने बताया कि केंद्र दूर होने के कारण एक दिन पहले निकलना पड़ा, जिससे समय और किराए दोनों की अधिक खपत हुई। वहीं 29 अक्टूबर को परीक्षा देने जा रहे मिथिलेश कुमार ने कहा कि वह बुधवार रात को ही परीक्षा के लिए निकले।
30 अक्टूबर की परीक्षा देने जा रहे प्रशांत दुबे एवं उत्सव दुबे गुरुवार को रवाना हुए। उन्होंने बताया कि अभी तक प्रतियोगी परीक्षाओं के केंद्र वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर होते थे, जहां ट्रेन की सुविधा मिल जाती थी और किराया भी कम लगता था। लेकिन जौनपुर में केंद्र होने से घर से एक दिन पहले निकलना पड़ रहा है और आने-जाने में ज्यादा दिक्कत हो रही है। छात्रों का कहना है कि अगर परीक्षा केंद्र नजदीक होता तो इतनी परेशानी नहीं होती।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?