बभनडीहा के पास रात 10 बजे टीम ने की जब्ती, ट्रैक्टर स्वामी पर कार्रवाई
म्योरपुर (सोनभद्र)। स्थानीय वन रेंज की टीम ने म्योरपुर-बीजपुर मार्ग पर बभनडीहा के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। ट्रैक्टर को जब्त कर म्योरपुर रेंज परिसर में लाया गया और स्वामी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
डिप्टी रेंजर विजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर पर बालू लादकर अवैध परिवहन किया जा रहा था, तभी गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की।









