खबर का असर: सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने को वाली शिक्षिका को बीएसए ने किया निलम्बित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

प्रकरण की जांच म्योरपुर खण्ड शिक्षाधिकारी को सौपा,15 दिन में देना होगा जांच रिपोर्ट

निलंबन के दौरान प्राथमिक विद्यालय रानीताली बैरियर से सम्बन्ध रहेगी शिक्षिका

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चोपन शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मालोघाट में कार्यरत सहायक अध्यापिका जेबा अफरोज द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर पहलगाम आतंकी हमले के सम्बन्ध में साम्प्रदायिक व विवादास्पद टिप्पणी की जा रही है। जिसका संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय ने निलंबित करते हुए प्राथमिक विद्यालय रानीताली बैरियर से सम्बन्ध कर दिया और म्योरपुर खण्ड शिक्षाधिकारी को 15 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय ने बताया कि शिक्षिका ने अपने फेसबुक एकाउन्ट पर विवादास्पद स्क्रीन शॉट जिसमें अंकित है कि, ‘इस औरत के पति को इस लिए मारा गया क्योंकि वह हिन्दू था, उसे कलमा नहीं आता था उसके लिंग का खतना नहीं हुआ था पर टिप्पणी की गयी है कि बहुत घटिया और नीच सोच होती जा रही है। आगरा में गुलफाम को मारने वाले सभी आरोपियों के सम्बन्ध में भी विवादास्पद टिप्पणी करते हुए पोस्ट किया गया है कि, ‘आगरा में गुलफाम को मारने वाले सभी आरोपियों को पुलिस नें मुठभेड में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है और पूरे केस की दुर्गति करते हुए इसको आपसी पैसे के लेन देन पर गोली मारने का केस बना दिया है। जो खुद हत्या के आरोपितो ने अपनी महिमा मंडित कर 26 और मुसलमानों को खुलेआम हत्या करनें को कहा था। एक पूरे आतंकी संगठन को क्लीन चिट दे कर कानून अपना काम कर चुका है क्योंकि अगर इस केस की परते खुलती तो इस संगठन से जुड़े बड़े आतंकवादियों का भण्डाफोड होता, और एक दिन खून का प्यासा सभ्य समाज इन आरोपियों पर पुष्प वर्षा करते हुए इन्हे मालाओ से सम्मान देते नजर आयेगा। इसी प्रकार एक अन्य विवादास्पद पोस्ट किया गया है कि, ‘देश का वफादार हमेशा मुसलमान रहे हैं गद्दार तो हमेशा संधी ही रहे हैं। श्रीमती जेबा अफरोज स०अ० का यह कृत्य उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 के सर्वथा विपरीत तथा शिक्षक गरिमा के प्रतिकूल है।

जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 तथा शिक्षक गरिमा के प्रतिकूल सोशल मीडिया पर अमर्यादित / विवादास्पद टिप्पणी करने के आरोप में जेबा अफरोज सहायक अध्यापिका मालोघाट चोपन को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए प्राथमिक विद्यालय रानीताली बैरियर विकास खण्ड चोपन से सम्बद्ध किया जाता है। इसके साथ ही प्रकरण की जाँच हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर को जॉच अधिकारी नामित करते हुए निर्देशित किया जाता है कि प्रकरण की जाँच कर जॉच आख्या 15 दिवस के अन्दर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। वही निलम्बन अवधि में  जेबा अफरोज द्वारा अपनें सम्बद्ध विद्यालय से उपस्थिति दिये जानें के उपरान्त नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?