छात्र-छात्राओं को यातायात नियमो के प्रति किया गया जागरूक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में यातायात जागरुकता के तहत आज क्षेत्राधिकारी यातायात राज सोनकर द्वारा थाना पिपरी क्षेत्रान्तर्गत सरस्वती जूनियर हाई स्कूल रेनूकुट में यातायात जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी तथा अपील किया गया। 

वही क्षेत्राधिकारी यातायात ने बताया कि मोबाइल से बात करते हुए, अत्यधिक तेज गति में तथा गलत दिशा से वाहन न चलायें जिससे कि सभी सुरक्षित अपने-अपने घरों पर पहुंचे तथा सभी से बिना लाइसेंस के वाहन न चलाने हेतु अपील की गयी साथ ही साथ सड़क पर वाहन चलाते समय वाहनों के बीच उचित दूरी बनाये रखने हेतु भी जागरुक किया गया।

इसके अलावा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए जागरूक किया गया।

इस मौके पर आईएसआई भरत राय,अभय त्रिपाठी, सोहन यादव,अजय यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?