ठेमा पुल से कूदी लड़की, युवक की बहादुरी से बची जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरि

दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के ठेमा नदी पुल पर एक लड़की ने अचानक पुल से छलांग लगा दी, जिससे मौके पर सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन दीघुळ गांव निवासी गोपाल भारती ने अपनी जान की परवाह किए बिना लड़की को बचाने का साहसिक कदम उठाया।

गोपाल ने तेजी से पुल के नीचे पहुंचकर लड़की को नदी से बाहर निकाला और ठंड से कांपती लड़की की हालत बिगड़ रही थी, तो उन्होंने तुरंत आग जलाकर उसे गर्म किया और अपना जैकेट पहनाया। इसके बाद उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर लड़की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी पहुंचाया।

लड़की के चाचा भी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने बताया कि लड़की दुद्धी से काम करके अपने घर लौट रही थी, जब उसने यह कदम उठाया। हालांकि लड़की ने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे की वजहों का पता नहीं चल सका।

गोपाल की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं लोग

स्थानीय लोग गोपाल भारती की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर वह समय पर न पहुंचते, तो लड़की की जान बचाना मुश्किल हो जाता।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?