चारपाई पर पड़ा मिला अधेड़ का शव, गांव में फैली सनसनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी.एस. पाण्डेय

O- बहेराडोल गांव में मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान और रक्तस्राव

बभनी (सोनभद्र) । बभनी थाना क्षेत्र के बहेराडोल गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति का शव उसके घर में चारपाई पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान रमाशंकर खरवार (उम्र 48 वर्ष), पुत्र जगदेव खरवार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे मृतक का साला छोटन कुमार अपने जीजा से मिलने उनके घर पहुंचा। दरवाजा खुला देखकर उसने कई बार आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर वह भीतर गया तो चारपाई पर रमाशंकर का शव पड़ा मिला। यह देख वह घबरा गया और शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर शिवमुरत यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। प्रारंभिक जांच में शव पर चोट के निशान और खून का स्राव पाया गया है, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।

परिवार के अन्य सदस्य घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। मृतक की पत्नी राजकुमारी और बेटी दो दिन पहले मचबंधवा गांव गई थीं, जहां वे महुआ के फल की डोरी बीन रही थीं। मृतक का बेटा हैदराबाद में नौकरी करता है। घर में रमाशंकर अकेले थे।

साला छोटन कुमार ने बताया कि हाल ही में रमाशंकर का कटहल को लेकर गांव में किसी से विवाद हुआ था। बभनी थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?