अपना दल एस के जिला सचिव बताने वाले नेता ने दिया बाउंस चेक, जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रॉबर्ट्सगंज में ज्वेलरी व्यवसायी से 20 लाख की धोखाधड़ी, धमकी देने पर FIR दर्ज

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में ज्वेलरी व्यवसायी से लाखों रुपये की धोखाधड़ी और जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शीतला मंदिर के समीप ‘श्री साई ज्वेलर्स’ के मालिक आयुष केशरवानी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित का आरोप है कि कुरथा निवासी राकेश पटेल, जो खुद को अपना दल एस का जिला सचिव बताता है, ने जुलाई 2024 से नवंबर 2024 के बीच दुकान से करीब 20 लाख 97 हजार रुपये के जेवरात खरीदे। इसमें से 4.50 लाख रुपये बकाया थे। आरोपी ने एक सप्ताह में भुगतान का आश्वासन दिया, लेकिन बार-बार मांगने पर पंजाब एंड सिंध बैंक का एक चेक थमा दिया। खाते में पर्याप्त धनराशि न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। पीड़ित के अनुसार 4 जनवरी 2026 को बढ़ौली चौराहे पर बकाया मांगने पर आरोपी ने राजनीतिक रसूख दिखाते हुए सरेराह गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पूर्व में कस्बा चौकी पर सुलह-समझौता हुआ था, जिसमें आरोपी ने 28 फरवरी 2026 तक भुगतान का वादा किया था। लेकिन समय सीमा बीतने के बाद न पैसा दिया और न फोन उठाया। परेशान होकर पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 5 मई 2026 को आरोपी राकेश पटेल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस धोखाधड़ी और धमकी के मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?