रालोद ने श्रद्धा से मनाई चौधरी अजीत सिंह की पुण्य तिथि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिलाध्यक्ष बोले- किसानों-मजदूरों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा जीवन

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की पुण्य तिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह का पूरा जीवन किसानों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित रहा। वे अत्यंत सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। प्रदेश सचिव राम सेवक पटेल ने कहा कि स्वर्गीय अजीत सिंह रालोद कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। जिला प्रवक्ता मनदीप सिंह ने बताया कि वे किसान, मजदूर और शोषित वर्ग के सच्चे हितैषी थे। अपने पिता चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलते हुए उन्होंने संघर्षपूर्ण जीवन जिया। आज जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ रही है। जिला सचिव विजय भारती ने कहा कि जननायक अजीत सिंह ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर समाज के हर वर्ग के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह ने उन्हें युवाओं के लिए आदर्श बताया। कार्यक्रम का संचालन महिला जिला सचिव चिंता मौर्या ने किया। इस दौरान अनुसूचित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भारती, सत्यप्रकाश दूबे, बिरेंद्र प्रताप यादव, बबल यादव, दामोदर पटेल, आकाश भारती, उदय प्रकाश पटेल, अनिल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विकास पांडेय ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?