आईजी विंध्याचल ने किया सोनभद्र का वार्षिक निरीक्षण, अपराध समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण व माफियाओं पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने पर जोर

सोनभद्र। पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर आरपी सिंह ने बुधवार को जनपद सोनभद्र के वार्षिक निरीक्षण के द्वितीय दिवस पर पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने फील्ड यूनिट, जिला नियंत्रण कक्ष और स्थानीय अभिसूचना इकाई के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके बाद समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रूणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद रहे।


बैठक के मुख्य बिंदु,विवेचना एवं निस्तारण 30-04-2026 तक सर्किलवार लंबित विवेचनाओं, 60/90 दिवस में निस्तारण हेतु लंबित मामलों, एनसीआर व न्यायालय में दाखिल न हो सके आरोप पत्रों की समीक्षा की गई,अपराधियों पर कार्रवाई वांछित, पुरस्कार घोषित अपराधियों, टॉप-10 अपराधियों व चिन्हित माफियाओं पर कार्रवाई और 01.01.2026 से 30.04.2026 तक खोली गई हिस्ट्रीशीट का विवरण लिया गया।,विशेष अधिनियम गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई, संपत्ति जब्तीकरण, पंजीकृत गैंग व 30.04.2026 तक अवैध धर्मांतरण के मामलों की समीक्षा हुई।,अपराध आंकड़े भादवि, महिला अपराध, एससी/एसटी अधिनियम के दो वर्षीय तुलनात्मक आंकड़े, लूट-चोरी में बरामदगी, एनडीपीएस, आबकारी व गोवध अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा की गई।,गंभीर अपराध अनावरण हेतु शेष हत्या, लूट, नकबजनी, वाहन चोरी व एसआरओ केस के लंबित अभियोगों का स्टेटस देखा गया।
आईजी ने दिए कड़े निर्देश
पुलिस महानिरीक्षक ने निर्देश दिए कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता हो। चिन्हित अपराधियों और माफियाओं पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जाए। लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण कर पीड़ितों को न्याय दिलाना सुनिश्चित करें।

Leave a Comment

1457
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?