तीज का त्यौहार हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक,धार्मिक और ऐतिहासिक मूल्यो को प्रदर्शित करता है:सीडीओ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

तीज महोत्सव में महिलाओं ने सावन के गीतो का,जमकर उठाया लुफ्त

सखियों री तीज महोत्सव: विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा व श्री राणी सती दादी भक्त महिला मंदिर द्वारा सोनभद्र शहर के एक निजी लान में सखियों री तीज महोत्सव मनाया गया। इसमें महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण रही।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री राणी सती दादी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन कर किया। इस दौरान महिलाओं ने तीज के गीतों पर नृत्य किया। महिलाओं ने हरे रंग की साड़ी पहनकर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की और मल्हार भी गाए। सावन के गीत आयो सावन रंगीलों….सावन को आने दो…. जैसे फिल्मी व राजस्थानी गीतों पर नृत्य किया गया। इस अवसर पर महिलाओं और बच्चों के लिए मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता के अलावा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

सीडीओ जागृति अवस्थी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में तीज उत्सव का बहुत बड़ा महत्व है। तीज का त्योहार हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक मूल्यों को प्रदर्शित करता है। वही दूसरी ओर इस त्योहार के माध्यम से अतीत के दर्शन भी होते हैं। तीज का उत्सव सावन मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है।

तीज महोत्सव में सावन के गीत पर थिरकती महिलाएं

अध्यक्ष अनीता थर्ड व रितु जालान ने कहा कि दोनों संगठन की ओर से तीजोत्सव मनाया गया। जिसमें तीज का उत्साह महिलाओं में देखते ही बन रहा था। इस खास पर्व पर संगठन की सभी महिलाओं ने रंग बिरंगी साड़ी पहनकर तीज का पर्व धूमधाम के साथ आयोजित किया।

इस मौके पर पूनम खेतान, दीप्ति केड़िया, सुनीता सर्राफ, शीला जैन, रंजना अग्रवाल, अनीता कनोडिया, सुषमा शर्मा, चित्रा जालान, डॉ सुमन जायसवाल, प्रतिभा कानोड़िया, उमा जैन, रिंकी जालान, पूजा अग्रहरी, वंदना वर्मा , श्वेता केसरी आदि महिलाएं रही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?