पेड़ है तो प्राण है संकल्प यात्रा से जुड़ रहे युवा, संरक्षण का ले रहे प्रण: संदीप मिश्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

बच्चों के नाम हर घर लगाया जाएगा पेड़ : संदीप मिश्रा

पेड़ है तो प्राण है की संकल्प यात्रा विधानसभा सदर के एक-एक बूथ तक पहुचेगी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घटते वन क्षेत्रफल और बिगड़े पर्यावरण में सुधार लाने के लिए संकल्पित सदर विधानसभा 401 के भावी विधायक प्रत्याशी और पेड़ है तो प्राण है के संयोजक संदीप मिश्रा ने अपनी टीम के साथ आज बछौधा नई बाजार बूथ पर वृक्षारोपण किया। 

इस दौरान संदीप मिश्रा ने बताया कि विधानसभा के बूथ संख्या एक से लिया गया संकल्प कि 401 विधानसभा के हर बूथ पर पेड़ लगाकर लोगों को पेड़ हैं तो प्राण हैं के अभियान के तहत जागरुक किया जायेगा। इसी क्रम में रविवार को विधानसभा के बछौधा नई बजार बूथ पर पेड़ लगाया गया व यहाँ के नौजवानो ने हरेक पेड़ को संरक्षित करने का संकल्प लिया।

संयोजक श्री मिश्रा ने बताया कि हर गांव पेड़ लगाने का मुहिम युवाओं के साथ शुरू कर दिया गया है पेड़ लगाने अथवा वातावरण को बचाने के लिए हर गांव हर घर पहुंच कर घर के बच्चों के नाम से एक पेड़ लगाया जाएगा उसका संरक्षण बच्चे व उनके परिजन करेंगे वहीं इस मुहिम से युवा पीढ़ी बढ़ चढ़ कर जुड़ रहे हैं।

इस मौके पर आकाश चौहान, सत्यम गुप्ता, अभिषेक गुप्ता , अरविन्द मोदनवाल, रोहित सिंह, विकास मौर्य, विजय चौहान , आकाश जायसवाल, धीरज कनौजिया व विवेक जाटव के साथ सैकड़ों नौजवान व ग्रामवासी उपस्थित रहे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?