जनगणना में शिक्षकों की ड्यूटी व भीषण गर्मी को लेकर शिक्षको ने सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O 55 वर्ष से अधिक आयु व पति-पत्नी दोनों की ड्यूटी निरस्त हो, विद्यालय बंद कर ऑनलाइन कक्षा चलाई जाए

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष योगेश पाण्डेय के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नामित ज्ञापन प्रतिनिधि को सौंपा । ज्ञापन जनगणना 2026-27 में शिक्षकों की ड्यूटी व भीषण गर्मी के चलते विद्यालय संचालन के संबंध में था।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनगणना के लिए अधिकतम शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक, 55 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षक और पति-पत्नी दोनों शिक्षक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक को शासन स्तर के सभी कार्य संपादित करने होते हैं। 58, 59, 60, 61 वर्ष के वरिष्ठ शिक्षकों की ड्यूटी लगाना अनैतिक है। अधिक आयु व मोबाइल का पर्याप्त ज्ञान न होने से जनगणना में कठिनाई होगी। भीषण गर्मी में उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
वहीं पति-पत्नी दोनों की ड्यूटी लगाया जाना भी न्याय संगत नहीं है, क्योंकि परिवार व बच्चों की देखरेख की जिम्मेदारी होती है। संगठन ने मांग की कि प्रधानाध्यापक, अधिक आयु के शिक्षक व पति-पत्नी में से एक की ड्यूटी निरस्त की जाए।
योगेश पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान में परिषदीय विद्यालयों का संचालन सुबह 7:30 से 12:00 बजे तक हो रहा है। लेकिन भीषण गर्मी व लू के कारण सुबह 9:00 बजे ही तापमान 40 डिग्री पार कर जा रहा है। दोपहर तक 45-46 डिग्री तक पहुंच रहा है। सोनभद्र को शासन ने रेड जोन में रखा है। हीटवेब से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जिससे उपस्थिति घट रही है।
संगठन ने मांग की कि नौनिहाल बच्चों को हीटवेब से बचाने के लिए विद्यालय बंद कर ऑनलाइन कक्षा का संचालन किया जाए, जिससे बच्चे सुरक्षित व स्वस्थ रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?