बाल विवाह, पहुंची चाइल्ड हेल्पलाइन टीम, जांच में बालिका निकली बालिग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O टीम ने दी अनुमति, ग्रामीणों से की अपील- बाल विवाह की सूचना 1098 पर दें 

सोनभद्र। मंगलवार को थाना चोपन अंतर्गत तेलगुड़वा मोड़ पर बाल विवाह कराए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन टीम से सुधा गिरी, धर्मवीर सिंह एवं राम निहोर तथा थाना चोपन पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
टीम ने बालिका के परिजनों से उम्र संबंधी दस्तावेज मांगे। जांच में पाया गया कि बालिका बालिग है। दस्तावेजों की पुष्टि के बाद टीम द्वारा बालिका के परिजनों को वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न करने को कहा गया।
मौके पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने उपस्थित ग्रामीणों एवं आमजन से अपील की कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति एवं दंडनीय अपराध है। यदि आपके आसपास कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिले तो तुरंत 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन या नजदीकी थाने को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सोनभद्र ने कहा कि बाल विवाह रोकना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?