ग्राम रोजगार सेवकों ने विधायक भूपेश चौबे को सौंपा ज्ञापन, मानदेय की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O जिलाध्यक्ष विनय पाण्डेय बोले- 15 दिन में समाधान नहीं तो विधानसभा का होगा घेराव

सोनभद्र। मंगलवार को ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र, वेलफेयर एसोशिएशन जनपद सोनभद्र के जिलाध्यक्ष विनय पाण्डेय के नेतृत्व में राबर्ट्सगंज विधायक भूपेश चौबे को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनपद के समस्त ग्राम रोजगार सेवकों के 8 माह का मानदेय बकाया है। 4 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को लागू करने, एचआर पॉलिसी, मानदेय बढ़ोतरी व 20 वर्षों से लगातार कार्यरत मनरेगा कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर बार-बार शासन-प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इससे ग्राम रोजगार सेवकों में आक्रोश व्याप्त है। मानदेय न मिलने से बच्चों की पढ़ाई व भविष्य पर असर पड़ रहा है। हम लोग भूखमरी के कगार पर हैं। 16 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल तक कलम बंद हड़ताल चल रही थी। आयुक्त ग्राम्य विकास से वार्ता के बाद शासन ने 15 दिन में समस्या निस्तारण का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद कलमबंद निरस्त कर दिया गया।संगठन ने कहा कि 15 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा। विधायक भूपेश चौबे से विधानसभा सत्र में मांगें उठाने का अनुरोध किया गया। विधायक ने आश्वासन दिया कि आपकी आवाज सदन में उठाएंगे व मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। आपकी मांग जायज है।इस मौके पर प्रदीप सिंह राणा, प्रशांत सिंह, वेद प्रकाश, निराज अहमद, संतोष यादव, मिथिलेश, संजय कुमार, बाबूलाल, सतीश,सायदा वेगम, प्रमोद, अमरेश, जीतेन्द्र, योगेश आदि मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?