भलुआ टोला में डोर-टू-डोर नामांकन अभियान, 51 बच्चे चिह्नित, 20 का हुआ प्रवेश: लोकेश मिश्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीईओ लोकेश मिश्रा के नेतृत्व में चला अभियान, अभिभावकों को बताईं सरकारी सुविधाएं

सोनभद्र। मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों में 06 से 14 वर्ष के सभी बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन हेतु विकास खंड चोपन के भलुआ टोला में समुदाय के बीच डोर-टू-डोर नामांकन अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी चोपन लोकेश मिश्रा ने किया।
अभियान में विकास खंड चोपन के समस्त एआरपी वंशदीप, प्रशांत, ज्ञान प्रकाश, आनंद पटेल, दयालु के साथ प्राथमिक विद्यालय भलुआ टोला व बिल्ली प्रथम के सभी शिक्षक-शिक्षामित्रों ने नामांकन में सहयोग किया।
डोर-टू-डोर संपर्क के दौरान समुदाय से कुल 51 बच्चे नामांकन हेतु चिह्नित किए गए। इनमें से 20 बच्चों का मौके पर ही नामांकन कर लिया गया। शेष बच्चों का नामांकन आगामी कार्य दिवस पर किया जाएगा।


बीईओ लोकेश मिश्रा ने समुदाय को बताया कि शासन द्वारा बच्चों को निःशुल्क यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूते-मोजे, स्कूल बैग हेतु डीबीटी से 1200 रुपये, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, गरमागरम मध्याह्न भोजन, प्रत्येक बुधवार को दूध व सोमवार को फल दिया जाता है।
उन्होंने अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और इसमें माता-पिता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अपने पात्र बच्चों का नजदीकी विद्यालय में नामांकन अवश्य कराएं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?