विकास के मुद्दे पर नही गो रक्षा के मुद्दे पर करे इस बार वोट: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

विंध्याचल में बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

गो रक्षा के मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हेमन्त विश्व सरमा को घेरा

मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। 81 दिवसीय गो रक्षार्थ धर्म युद्ध  यात्रा लेकर विंध्याचल पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर गो रक्षा को लेकर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि “हिंदू-हिंदू बोल रहे हैं और गाय की बोटी तौल रहे हैं। आज प्रदेश से 45% से ज्यादा गौ मांस का निर्यात होता है, यह सरकारी आंकड़ा है। जिसका लाइसेंस सन्त का चोला ओढ़े गेरुआ पहनकर मुख्यमंत्री दे रहे है।

यह 81 दिवसीय गविष्ठ यात्रा गोरखपुर से निकली सोमवार देर शाम विंध्याचल पहुंची। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गायों की रक्षा का संकल्प लेकर यह यात्रा निकली है जो 20 जुलाई को खत्म होगी। 24 जुलाई को लखनऊ में प्रदर्शन कर गायों की रक्षा का संकल्प लिया जाएगा।

उन्होंने सवाल उठाया कि गौ रक्षा की बात करने वाले उत्तर प्रदेश से 45% से ज्यादा गौ मांस का निर्यात क्यों हो रहा है। आखिर सरकार ने लाइसेंस क्यों दिया है? “हिंदू-हिंदू बोलकर सरकार बनाने वाले लोग हिंदू-हिंदू बोल रहे हैं और गाय की बोटी तौल रहे हैं।”

शंकराचार्य ने कहा कि हालत यह हो गए हैं कि मछली खाने के लिए लोग पहले तिलक लगा रहे हैं, फिर पत्ता पहनते हैं और कैमरामैन को बुलाकर फोटो सेशन कराया जा रहा है। हिंदूवादी असम के मुख्यमंत्री को भी गाय का मांस खाने वालों का वोट चाहिए। यह दोहरी नीति है।”

उन्होंने कहा कि “गाय का दूध और गाय का खून एक मटके में नहीं रखा जा सकता। हम हिंदू लोग किसी भी दशा में गाय को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति का साथ नहीं दे सकते, चाहे वह अपना सगा भाई ही क्यों न हो।”

देश के लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक आपने बिजली-पानी, विकास के मुद्दे पर वोट दिया होगा, परंतु इस बार के चुनाव में गौ रक्षा के मुद्दे पर वोट करें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?