अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैसवार की अध्यक्षता में अनपरा नगर पंचायत की बोर्ड बैठक संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अधिशासी अधिकारी अपर्णा मिश्रा बोलीं- शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को दी जाएगी गति; सभासदों ने वार्डों में सड़क-नाली व पेयजल के रखे प्रस्ताव

अनपरा, सोनभद्र। नगर पंचायत अनपरा की वित्तीय वर्ष 2026-27 की बोर्ड बैठक मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैसवार द्वारा की गई तथा अधिशासी अधिकारी अपर्णा मिश्रा सहित सभी सभासद उपस्थित रहे। बैठक में अनपरा नगर क्षेत्र के विकास, स्वच्छता व्यवस्था, सड़क एवं नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभासदों ने अपने-अपने वार्डों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय एवं व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया। इसके बाद नगर पंचायत अनपरा के आगामी वित्तीय वर्ष के बजट, विकास योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैसवार ने कहा कि नगर के समग्र विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों के सुझावों को प्राथमिकता के साथ अमल में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को समय से पूरा कराया जाएगा। अधिशासी अधिकारी अपर्णा मिश्रा ने विभागीय योजनाओं एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप अनपरा नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जाएगी। स्वच्छता, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और नाली निर्माण के कार्यों पर विशेष जोर रहेगा।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें सभासदों ने नगर के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?