जनता की समस्याओं का थानास्तर पर ही करें समाधान:पुलिस अधीक्षक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में जनता की समस्याओं को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिदिन की भांति जनता दर्शन में फरियादियों समस्याएं सुना जा रहा है। जनता दर्शन में प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सम्बन्धित थानाध्यक्षो को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।

जनपद में प्रतिदिन की भांति पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सम्बन्धित को आदेशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई व महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो। जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?