मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) । हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर कहा कि वे इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते क्योंकि यह राजनीतिक मामला है और वे संवैधानिक पद पर हैं। उन्होंने अकबरुद्दीन ओवैसी के 15 मिनट वाले बयान की भी निंदा की, कहा कि ऐसे बयान नहीं देने चाहिए क्योंकि भारत सभी धर्मों और संप्रदायों को एक साथ जोड़ता है।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने हरियाणा में लड़कियों की प्रगति पर खुशी जताई और कहा कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में नारी शक्ति का सम्मान हमेशा से रहा है।
इसके अलावा, उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के फिर से राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी और कहा कि भारत-अमेरिका संबंध अच्छी तरह से फल-फूल सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ खड़े होने की बात कही थी, जो एक बड़ा बयान है।







