जिलाध्यक्ष बोले – आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को ऐतिहासिक मतों से जिताना है
सोनभद्र। लोकबंधु राजनारायण की जयंती पर सपाइयों ने संकल्प लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक मतों से जीतना है और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण वर्ष 1977 में चुनाव जीतने के बाद समाज सेवा में इतने लीन हो गए कि वह गरीबों के आगे अपने परिवार को समय देना भूल गए। उन्होंने अपने विद्रोही तेवरों के दम पर स्वतंत्रता आंदोलन को ऐसी धार दी कि अंग्रेजों के सिंहासन की चूलें चरमरा उठीं। उस दौरान परेशान ब्रिटिश प्रशासन ने जिंदा या मुर्दा गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया, उसके बाद भी जेल जाने के बाद भी उन्होंने गरीबों, आदिवासियों की लड़ाई लड़ते रहे।
श्री यादव ने कहा कि उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हर वर्ग की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का काम कर रहे हैं और भाजपा सरकार से लड़ रहे हैं।
संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से रमेश सिंह यादव, मोहम्मद सईद कुरैशी, त्रिपुरारी गौड़, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, कामरान खान, विमलेश सिंह पटेल, अफरोज खान, फिरोज खान, मोहम्मद कलाम, अभय विनोद, अखिलेश यादव, चौकी दरबार, रामपति भारती के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।









