छठ पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल गश्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- रॉबर्ट्सगंज बाजार में व्यापारियों से की बातचीत, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा

सोनभद्र। छठ पर्व के दौरान जनपद में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा व क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा ने रविवार को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया।

गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बाजार क्षेत्र, पूजा स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया तथा मौजूद दुकानदारों, नागरिकों और व्यापारियों से संवाद स्थापित कर सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जाए तथा किसी भी अवांछनीय गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाए। साथ ही पूजा स्थलों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा, “छठ पर्व आस्था और अनुशासन का पर्व है। इसे शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद पुलिस पूरी सतर्कता के साथ गश्त, चेकिंग और निगरानी अभियान चला रही है ताकि नागरिक सुरक्षित वातावरण में त्योहार का आनंद उठा सकें।”

जनपद पुलिस द्वारा लगातार गश्त, चेकिंग और निगरानी अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके और आमजन सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण माहौल में छठ पर्व का आनंद मना सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?