सुप्रिया सिंह राजपूत के नेतृत्व में निकाला गया विरोध मार्च
सोनभद्र । बुधवार को सुप्रिया सिंह राजपूत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में उत्पन्न समस्याओं को लेकर नारेबाजी की और शिक्षा मंत्री के खिलाफ रोष जताया।
“छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा” – सुप्रिया सिंह राजपूत
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सुप्रिया सिंह राजपूत ने कहा कि “छात्रों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। शिक्षा व्यवस्था में उत्पन्न परिस्थितियों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही पड़ेगा। जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।”
“इस्तीफा लेकर रहेंगे” – अंशु गुप्ता, अर्पिता सिंह
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता और अर्पिता सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि “धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर रहेंगे। छात्र संगठन छात्रों के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ रहा है। यदि सरकार छात्रों की आवाज़ को अनसुना करती रही, तो यह आंदोलन और व्यापक रूप से जारी रहेगा।”मौजूद रहे
प्रदर्शन में *संदीप गुप्ता, सोनाक्षी श्रीवास्तव, सच्ची गुप्ता, खुशी, अनुष्का सोनकर, प्राची, प्रियांशु अग्रवाल, आदित्य सिंह, तनिष्क मौर्य, विवेक सिंह, सुजीत गुप्ता, रवि मद्धेशिया, शिवांशु गोस्वामी, रोहित जाटव, आशीष कुमार, दिव्यांशी सिंह, आकाश कुमार, प्रियांशु गुप्ता, युवराज गिरी, निमेष गोस्वामी सहित पूर्व सपा विधायक अविनाश कुशवाहा, गीता गौर, विवेक भी उपस्थित रहे।






