भाजपा की चारों विधानसभाओं में एक साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“सशक्त बूथ से ही बनेगी मजबूत सरकार” – प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी, जनपद सोनभद्र की चारों विधानसभाओं में बुधवार को एक साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और केंद्र-प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
दुद्धी विधानसभा में सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा रहे। ओबरा विधानसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य, रॉबर्ट्सगंज सदर विधानसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि तिवारी और घोरावल विधानसभा में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
सम्मेलनों को ओबरा विधायक संजीव कुमार गोंड, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, सदर विधायक भूपेश चौबे और दुद्धी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्रवण ने भी संबोधित किया।

“बूथ ही संगठन की रीढ़” – प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा

दुद्धी सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि “बूथ संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाना है। संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाकर आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाना है। बूथ ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी संगठनात्मक शक्ति है। एक सशक्त बूथ ही चुनावी सफलता का आधार होता है। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ है और उसकी सक्रियता ही पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनती है।”

“राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करें” – पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि तिवारी

रॉबर्ट्सगंज सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि तिवारी ने कहा कि “भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ सेवा, सुशासन और संगठन की विचारधारा पर कार्य करता है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं। आमजन से निरंतर संवाद बनाए रखें। बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथों पर संगठन को मजबूत करें, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ें और नियमित बूथ बैठकों का आयोजन करें।”

अंत्योदय के सिद्धांत पर संगठन मजबूत करें” – सुरेश मौर्य, रंगनाथ मिश्र

घोरावल में पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र और ओबरा में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य ने कहा कि “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श और अंत्योदय का दर्शन भाजपा की कार्यशैली का मूल आधार है। इन्हीं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।”

भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने किया आभार

भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “अगर हमारा बूथ मजबूत है तो सरकार अपने आप बनेगी। हर बूथ अध्यक्ष को सरकार की योजना घर-घर तक पहुंचानी है। अंत्योदय का सपना तभी पूरा होगा जब आखिरी व्यक्ति तक लाभ पहुंचे। कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर संगठन सर्वोपरि के मंत्र पर काम करें।”
मौजूद रहे
सम्मेलन में घोरावल विधानसभा कार्यक्रम संयोजक प्रसन्न पटेल, रॉबर्ट्सगंज कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश यादव, चुर्क मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे, ओबरा कार्यक्रम संयोजक उमेश सिंह पटेल, दुद्धी कार्यक्रम संयोजक मनोज सिंह बबलू, जिला उपाध्यक्ष अजीत रावत, शंभू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर चन्द्रवंशी, मनोज मिश्रा, अमरेश पटेल, विशाल पाण्डेय, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, शारदा खरवार, अशोक कुमार मौर्या, जिला मंत्री अनिल सिंह, मंजू गिरी, गुड़िया वर्मा, मीनू चौबे, प्रमिला जायसवाल, मर्णिकर्णिका कोल, सुषमा गोंड, मनोज सोनकर, जिला कोषाध्यक्ष आकाश जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, बलराम सोनी सहित जिले के सभी बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1518
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?