गर्मी व लू से बचाव के लिए गो आश्रय स्थलो पर की गयी सुदृढ़ व्यवस्था

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के गो आश्रय स्थलों में गोवंशो को लू व गर्मी से बचाव एवं भरण-पोषण की सुदृढ़  व्यवस्था जिलाधिकारी के निर्देश पर किया जा रहा है।

इस सम्बंध में अजय कुमार मिश्रा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद में कुल 08 गोआश्रय स्थलों में 2914 संरक्षित गोवंशो को गर्मी व लू से बचाव हेतु ठंडे व ताजा पानी की निरन्तर उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है तथा भरण-पोषण हेतु भूसा के साथ-साथ हरा-चारा एवं पशु आहार भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध कराया जा रहा है।

वही पशुओं की देख-भाल प्रतिदिन विभाग के चिकित्साधिकारियों एवं पशुधन प्रसार अधिकारियों की निगरानी में बराबर की जा रही है जिससे किसी भी गोवंश की असामयिक मृत्यु से बचाव किया जा सके। दिन में धूप एवं गर्म हवा से बचाव के लिए सभी गोआश्रय स्थलों में पर्दा लगाया जा रहा है साथ ही नमी बनाए रखने के लिए ताजे पानी की बौछार किया जा रहा है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के गोवंशो की वर्ष भर भरण-पोषण में कमी न हो जिसके लिए क्षेत्रीय पशु पालको, कृषको एवं क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों एवं सहयोगी स्टाफ द्वारा भी गो संरक्षण कोष में धनराशि के रूप में बढ़-चढ़ कर सहयोग किया जा रहा है। जिसमें अभी तक पशु पालन विभाग द्वारा 39555, कृषि विभाग द्वारा 40000, डीसी मनरेगा द्वारा 5100, डीपीआरओ विभाग द्वारा 31500, मुख्य विकास अधिकारी एवं एडीएम न्यायिक द्वारा 5000 रुपये की धनराशि का सहयोग प्राप्त हुआ है। इस प्रकार आज तक कुल 123155 रुपये की धनराशि कोष में संरक्षित हुई है। इस पुनीत कार्य में महादान करने वाले सभी सहयोगियों का विभाग धन्यवाद ज्ञापित करता है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?