राज्य पुरस्कृत अध्यापक राजकुमार सिंह “विद्या भास्कर पुरस्कार 2024” से नवाजे गए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के विकास खंड घोरावल क्षेत्र के दुरावल-खुर्द गांव में स्थित इंग्लिश मीडियम मॉडल प्राथमिक विद्यालय दुरावल-खुर्द में तैनात अध्यापक राजकुमार सिंह विद्या भास्कर पुरस्कार 2024 से नवाजे गए। बता दे कि पिछले माह जुलाई में इनकी तीन पुस्तकें “द आइडियल इंडियन बुक आफ रिकॉर्ड” में अपनी जगह बनाकर क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन किया था ।
राजकुमार जी ने यह साबित कर दिया है कि यदि आप में प्रतिभा है तो सब कुछ संभव है। नव प्रज्ञा का काव्य फाउंडेशन मध्य प्रदेश के 151 सुपर संपादक मंडल जो देशभर के प्रतिष्ठित कवि व लेखकों द्वारा हिंदी साहित्य के प्रचार में एक अभूतपूर्व प्रयास कर रहा है।
उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन (रजिस्टर्ड) मध्य प्रदेश ने इन्हें, ट्रॉफी, मेडल व प्रशस्ति पत्र दी है। बता दें कि यह सम्मान उनकी पुस्तक रिश्तो की डोर,अशोक चक्र हमारी शान, राष्ट्र निर्माण का आधार-प्राथमिक शिक्षा, सोनभद्र एक प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण जनपद, गुमनाम नदियां- रिहंद नदी, एक अध्यापक के सफलता की कहानी* एवं अनेकों कविताएं व लेख, के लिए दिया गया है। इन्होंने बताया कि इससे पहले भी इन्हें लेखन क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं जिनमें *ग्लोबल अचीवमेंट बेस्ट टीचर अवार्ड 2024*, * नाथ टैगोर जयंती सम्मान2024*, मूल्य रत्न सम्मान 2024* *पर्यावरण प्रहरी सम्मान 2024* ,*रक्षा रत्न सम्मान* के साथ-साथ *राज्य अध्यापक पुरस्कार 2021* *राज्य स्तरीय पाठ योजना पुरस्कार 2022*, *राज्य स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार 2019* आर0एस0 चौरसिया चेयरपर्सन बचपन बचाओ आंदोलन नई दिल्ली द्वारा प्रदत सम्मान पत्र 2019, जी0के0 पाठक डायरेक्टर पीरामल फाउंडेशन नीति आयोग भारत सरकार द्वारा प्रशंसा पत्र 2018, पूनम श्रीवास्तव संयुक्त सलाहकार नीति आयोग भारत सरकार द्वारा प्रशंसा पत्र 2019, डीएम सोनभद्र द्वारा प्रदत्त शिक्षक सम्मान 2020, एस0डी0एम0 द्वारा प्रदत्त उत्कृष्ट छात्र उपस्थित का पुरस्कार 2020, नीति आयोग की कार्यदायी संस्था पीरामल फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त सोन शिक्षा रत्न पुरस्कार 2018, G20 के अंतर्गत जन भागीदारी सम्मान लखनऊ 2023, स्वामी विवेकानंद शिक्षक सम्मान 2020, राज्यसभा सांसद द्वारा प्रदत उत्कृष्ट अध्यापक सम्मान 2020, माननीय एमएलए द्वारा प्रदत्त शिक्षक सम्मान 2019, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रदत्त उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2017 से 2023 तक प्रतिवर्ष, डी0आई0ओ0एस0 सोनभद्र द्वारा प्रदत्त सम्मान पत्र 2022 जैसे अनेकों राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।
शिक्षक राजकुमार सिंह के इस सम्मान से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय टीचर्स टीम के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों ने इन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?