श्रीकांत त्रिपाठी राष्ट्रीय लोकदल के बने जिलाध्यक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। राष्ट्रीय लोकदल ने पूर्वांचल में अपनी स्थित मजबूत और संगठनात्मक ढांचा को तैयार करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी ने सोनभद्र जनपद की कमान श्रीकांत त्रिपाठी को सौपा है।

भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़कर केन्द्र सरकार में स्थान बनाने के बाद राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी उत्तर प्रदेश में मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार करने में लग गए हैं।

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने पत्र जारी कर बताया कि राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक दल सोनभद्र का जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी को मनोनीत किया गया है।

बता दें कि पिछले तीन दशक से सोनभद्र सहित पूर्वांचल क्षेत्र के जनपदों में पूर्वांचल नव निर्माण मंच एवं पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के माध्यम से श्रीकांत त्रिपाठी किसानों और कामगारों की आवाज बुलंद करते आये हैं। साल 1995 में अपनी ग्राम पंचायत से बीडीसी निर्वाचित होने के बाद श्रीकांत त्रिपाठी ने बीडीसी एसोसिएशन की स्थापना करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन कर तत्कालीन भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल कसने और भ्रष्ट अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई करवाने को लेकर चर्चा में आये थे।

जनपद में लोकदल के कार्यकर्ताओं में श्रीकांत त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी का माहौल है। मीडिया प्रभारी विकास पाण्डेय ने बताया कि दो म‌ई को नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के लखनऊ से सोनभद्र प्रथम आगमन पर सोनभद्र की सीमा में भव्य स्वागत की तैयारी में लोकदल एवं पूर्वांचल नव निर्माण मंच के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी को फोन पर बात कर बधाई दी। गिरीश पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल श्रीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में मजबूत तो होगा ही, सोनभद्र सहित पूर्वांचल के जनपदों के किसान कामगारों की आवाज लग्न और दिल्ली में श्रीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में गुंजेगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?