अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल” में मंगलवार को वर्तमान समय की राजनैतिक परिदृश्य को देखते हुए हर भारतीयों का अपने देश के प्रति “मौलिक कर्तव्य” पर पक्ष-विपक्ष का विचार प्रस्तुत करने के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के ‘रानी लक्ष्मीबाई हाउस’, ‘शिवाजी हाउस’, ‘टैगोर हाउस’ के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिए और अपने-अपने विचारों को प्रस्तुत किया।
इस प्रतियोगिता में शिवाजी हाउस के छात्र-छात्रा विजेता रहें, जिसमें ‘पूर्विका, पीहू, विनायक श्रीवास्तव, आर बी जैन’आदि थे। इन छात्र-छात्राओं ने तर्क देते हुए अपने विचारों को प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रबंधक ‘राजेंद्र प्रसाद जैन’ ने वाद-विवाद प्रतियोगिता की काफी सराहना की और भविष्य में बच्चों को मौलिक कर्तव्य का पालन करने के लिए मंत्र दिए।
इस अवसर पर संतोष कुमार पांडे, अंबर उपाध्याय, सुरेंद्र यादव, मनोज दुबे, दीपक श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, आकांक्षा तिवारी आदि शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे।







