सपा की मासिक बैठक संपन्न, पदाधिकारीयों को दी गई जिम्मेदारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O आदिवासियों के चिंतक श्रद्धेय विजय सिंह गौड़ की श्रद्धांजलि सभा आयोजित

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक की गई एवं आदिवासियों के चिंतक श्रद्धेय विजय सिंह गौड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी सांसद छोटे लाल सिंह खरवार ने कहा कि प्रदेश की अंतिम विधानसभा क्षेत्र दुद्धि के आठ बार विधायक आदिवासियों के नेता श्रद्धू विजय सिंह गौड़ 1979 में वनवासी सेवा आश्रम में कार्य करते हुए सामाजिक सेवा की शुरुआत की वहां पर मंत्र₹200 मासिक मानदेय पर कार्य करते हुए आदिवासियों को आगे बढ़ने का काम किया आज हम लोग ऐसे नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं जिसकी कमी हम लोगों को हमेशा खलती रहेगी ।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि आदिवासियों के ऐसे नेता थे उनके निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एसजीपीजीआई पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और श्रद्धांजलि तर्पित करते हुए उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उनके नाम 1979 से 2017 तक लगातार सात बार जीत का भी रिकॉर्ड है वह नेताजी के साथ रहकर आदिवासियों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सरकार में दुद्धि और ओबरा सीटों को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित करने का काम किया इसी के साथ 17 जातियों को अनुसूचित जाति से अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने का भी काम किया उनके जाने से समाजवादी पार्टी की अपूर्ण क्षति हुई है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो पाएगी समाजवादी पार्टी दिग्वत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का शोक सभा की और परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की श्रद्धांजलि सभा को संबंध करते हुए समाजवादी अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री व्यास जी गॉड ने कहा कि आज हम लोग ऐसे आदिवासी नेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं जो हमेशा आदिवासियों की लड़ाई लड़ने का काम किया और समाजवादी पार्टी की सरकार में आरक्षण को लागू कराकर हर वर्ग को सड़क से सदन तक पहुंचाने का काम किया था।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक पूर्व जिला अध्यक्ष अविनाश कुशवाहा पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे पूर्व जिला अध्यक्ष रविद बहादुर सिंह पटेल श्याम बिहारी यादव संजय यादव विजय यादव मोहम्मद सईद कुरैशी डॉक्टर रवि कुमार गौड़ सुनील गौड़ बाबूलाल यादव अवध नारायण यादव परमेश्वर यादव अनिल प्रधान महिला सभा जिला अध्यक्ष गीता गौर,जयप्रकाश पांडेय, चौधरी यशवंत सिंह लाल बहादुर पाल त्रिपुरारी गौड़ अशोक पटेल रमेश सिंह यादव शिवनारायण चौहान हिदायत उल्ला खान विपिन श्रीवास्तव मन्नू पांडे सूरज मिश्रा पीयूष सत्यम पांडे दीपक मनीष उमेश मिश्रा श्याम बिहारी आदि लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?