नगरपालिका क्षेत्र में संचारी रोग नियंत्रण को लेकर चलाया जाएगा विशेष अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

05 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

संचारी रोग नियंत्रण ,स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाने हुई बैठक

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद मे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सोनभद्र नगर पालिका सभागार में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए मुकेश कुमार अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में एक बैंठक आहूत की गयी। जिसमें सभी वार्डो के सदस्यगण व मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस दौरान मुकेश कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 05 से 31 अक्टूबर तक नगर के सभी वार्डो में साफ-सफाई, गार्बेज निस्तारण, एण्टीलार्वा का छिड़काव, फागिंग, झाड़ियों की कटाई तथा नियमित रूप से शुद्ध पेयजल आपूर्ति के साथ संचारी रोग नियत्रण अभियान के अन्तर्गत रोकथाम व बचाव हेतु विस्तृत से रूप बताया गया।

स्वच्छता ही सेवा 17 सितम्बर, से 02 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के तहत स्वच्छता से सम्बन्धित जागरूक करते हुए स्वच्छता शपथ की शपथ दिलायी गयी। उपस्थित सफाई नायक, जलकल प्रभारी कर्मचारीगण को सचेष्ठा पूर्वक अपना कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त बैंठक में सभी वार्ड के सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, राकेश , ओमप्रकाश सिंह, , मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी तथा पालिका के कर्मचारी अजीत सिंह ,विमलेश कुमार,संत सोनी, सुजीत कुमार,विमलेश कुमार, राजीव गुप्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?