सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर कल जनपद के सभी बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाए जाने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में होगी।
बैठक में जिले के सभी बूथों पर जयंती आयोजन की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर चर्चा होगी। जिलाध्यक्ष द्वारा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से आयोजित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा।
जानकारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि तैयारी बैठक में जिला उपाध्यक्ष शंभू सिंह, महेश्वर चंद्रवंशी, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, अशोक मौर्य, जिला मंत्री प्रसन्न पटेल, अनिल सिंह, मंजू गिरी, मीनू चौबे, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, सतेंद्र आर्या आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।






