सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जिला कारागार सोनभद्र का त्रैमासिक निरीक्षण

IMG 20260924 WA0000
IMG 20260924 WA0000

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिला जज ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सोनभद्र। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुपालन में गुरुवार को जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह की अध्यक्षता में विजिटिंग बोर्ड द्वारा जिला कारागार सोनभद्र का संयुक्त त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश के साथ सीजेएम सोनभद्र पंकज न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल, एडीजे/एफटीसी योगीश कुमार शुक्ला, एसीजेएम वागीश टांक, जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एस.पी. सिंह, एई पीडब्ल्यूडी प्रीति पटेल, उद्यमी मित्र नितिन प्रकाश, समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, डीआईओ एनआईसी जयराम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय, डीईओ विवेक साहू उपस्थित रहे।
जेल अधीक्षक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार निरीक्षण के समय कारागार में कुल 911 बंदी मौजूद थे, जिसमें 62 महिला बंदी और उनके साथ 06 वर्ष से कम आयु के 07 बच्चे शामिल हैं।
निरीक्षण के क्रम में महिला बैरक, पाकशाला, चिकित्सालय तथा पुरुष बैरकों का भ्रमण कर बंदियों को मिल रही सुविधाओं के संबंध में पूछताछ की गई। किसी भी बंदी द्वारा किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की गई। समग्र रूप से निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा कारागार की प्रशासनिक व्यवस्थाओं तथा साफ-सफाई की प्रशंसा की गई।
जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने निरीक्षण कर रहे जनपद न्यायाधीश सोनभद्र को कारागार की वर्तमान प्रशासनिक आवश्यकताओं से अवगत कराया, जिसके निराकरण हेतु समिति द्वारा आश्वासन दिया गया।
निरीक्षण के समय जेलर अरविन्द कुमार सिन्हा, उप जेलर गरिमा कुमारी, उप जेलर किशन सिंह बल्दिया, प्रभारी उप जेलर अखिलेश कुमार तिवारी, वरिष्ठ सहायक परमानंद सिंह, कनिष्ठ सहायक दीपेन्द्र सिंह, प्रभारी मुख्य हेड वार्डर सुभाष चंद्र पाण्डेय एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?