निर्माणाधीन पुल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जिलाधिकारी ने जल्द कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घाघर नदी पर 18 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पटवध पुल का गुरुवार को जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया और पुल के अवशेष निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर, भारी वाहनों का आवागमन शुरू कराने का निर्देश दिया।

गुरुवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह ने घाघर नदी पर 18 करोड़ की लागत से पटवध पुल के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान उन्होंने पटवध पुल की तकनीकी को बारीकी देखे तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि पुल निर्माण में अभी कार्य कराया जाना है। जिस पर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द अधूरे कार्य को पूरा करने के निर्देश दियें।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्मित पुल के अवशेष कार्य को पूरा कराते हुए भारी वाहनों के आवागमन को जल्द से जल्द चालू कराया जाये, पुल के अवशेष फिनिसिंग कार्य को गुणवत्तायुक्त सामग्री का प्रयोग कर पूरा किया जाये, जिससे भारी वाहनों का संचालन सफलता पूर्वक किया जा सकें।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित कार्यदायी संस्था व ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कहा कि पुल के अवशेष कार्य को जनवरी 2026 तक हर हाल में पूरा करा दिया जाये, जिससे जल्द से जल्द पुल से भारी वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से चालू किया जा सके।

इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने पुल से आने-जाने वाले रोड का भी निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माणाधीन सड़क को भी निर्धारित समय-सीमा के अन्तर्गत पूरा कराया जाये। सड़क निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही सामग्री बेहतर गुणवत्ता होने के साथ ही निर्धारित मानक के अनुरूप होनी चाहिए, जिससे सड़क की मजबूती बनी रहें। इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?