दुर्गा पूजा पण्डाल को भव्य बनाने की तैयारी जोरो पर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में जगत जननी माँ आदिशक्ति का भव्य पूजा मन्दिरो व पण्डाल लगाकर भक्तो द्वारा किया जाता है। इस मद्देनजर घोरावल कस्बे में मां दुर्गा पूजा शीतला श्रृंगार समिति की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई है। बताया गया कि इस बार मंदिर की साज सज्जा को भव्य रूप देने की भरपूर योजना बनाई गई। मनमोहक तथा क्षेत्र का अद्वितीय सजावट व भव्य रूप देने के लिए जोरदार तैयारी की जा रही है।

कार्यक्रम संयोजक शिप्पू अग्रहरि ने बताया कि नवरात्रि में मां दुर्गा की प्रतिमा को स्थापित कर भव्य रूप से पंडाल सजाने की योजना है। जिसकी तैयारी समिति के कार्यकर्ताओं ने शुरू कर दी है।इस मंदिर के इर्द-गिर्द के सभी देवी मंदिरों की भी साथ में सजावट की जाएगी। मनमोहक आकर्षक ढंग से गुफा सजाई जा रही है जो क्षेत्र में अद्वितीय रहेगा। नवरात्रि में सप्तमी तिथि से पूजन की शुरुआत की जाएगी। दशमीहवा तालाब पर स्थित दुर्गा मंदिर, शिव शंकर, माता शीतला मंदिर, अष्टभुजा मंदिर इत्यादि की सजावट की जाएगी।

समिति के प्रबंधक डॉ परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक शिप्पू अग्रहरि, व्यवस्थापक अनुराग अग्रहरि, सह संयोजक शुभम कुमार लाला, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र तिवारी, गोविंद मोदनवाल, अमन, यजमान विवेक उमर, रणधीर मोदनवाल, राहुल गुप्ता, कौशल, दीपक, प्रदुम्न उमर, रवि मोदनवाल आदि लोग तैयारी में तन्मयता से जुट गए हैं।

Leave a Comment

1443
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?