सपा का प्रतिनिधि मण्डल पीड़ित परिवार से मिला,दिया हर सम्भव मदद का आश्वासन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

सपा के युवा कार्यकर्ता प्रियांशु ओझा की 01 जनवरी को हुई थी कुल्हाड़ी से मार कर हत्या

मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के हरना की गली पहुंचा। इस दौरान प्रतिनिधि मण्डल ने सुरेश चन्द्र ओझा के पुत्र व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रियांशु ओझा 22 वर्ष की 01 जनवरी को कुल्हाड़ी से मारकर की गई हत्या की पूरी जानकारी हासिल किया और पीड़ित परिवार को पूरी मदद का आश्वासन दिया।

पीड़ित परिवार से प्रतिनिधिमंडल ने वस्तुस्थिति की जानकारी ली व शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और उनसे मिलकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से शोक जताया व पार्टी की तरफ से हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर विधायक सकलडीहा ने कहा कि कुल्हाड़ी से मारकर सपा कार्यकर्ता प्रियांशु ओझा की रात्रि 9.30 बजे हत्या कर दिया गया। पुलिस घटना में शामिल साजिशकर्ता को अभी गिरफ्तार नही किया है। प्रियांशु ओझा का परिवार आर्थिक स्थिति से कमजोर है। उन्होने कहा कि जनपद की कानून व्यवस्था बिगड़ गई है।

विधायक प्रभु नारायन सिंह यादव ने पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि अपराधी खुलेआम घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे है। लूट, हत्या व छिनैती की घटनाओं के अलावा बलत्कार की घटनायें भी जनपद में बढ़ी है। जनपद का कानून व्यवस्था बिगड़ चुका है। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता इन्हे उखाड़ फेकेगी। विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने कहा कि प्रियांशु ओझा के परिवार को हर सम्भव मदद किया जायेगा।


इस प्रतिनिधिमंडल में  देवी प्रसाद चौधरी, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, प्रभु नारायण यादव विधायक सकलडीहा चन्दौली, आशुतोष सिन्हा एमएलसी, सतीश मिश्रा पूर्व प्रत्याशी चेयरमैन मीरजापुर, रोहित शुक्ला ‘लल्लू‘ पूर्व प्रत्याशी मझवां, सत्यप्रकाश यादव विधानसभा अध्यक्ष, सदर मिर्जापुर, जिला महासचिव आदर्श यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव, अशोक यादव, मुन्नी यादव, श्यामअचल यादव, रामराज यादव, राममिलन यादव, पियूष कसेरा, विजय मौर्या, अरशद अली, जमाल अहमद, रामजी यादव आदि शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?