सपाइयों नें सपाइयों ने सावित्रीबाई फुले की मनाई जयंती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती सपाइयों ने मनाई

सोनभद्र। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर भारत में महिला शिक्षा की ज्योति जला महिला सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करने वाली महान समाज सेविका देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर शत-शत नमन किया गया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई । सगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने बताया कि महान समाज सेविका देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था । इनके पिता का नाम खनदोजी नैवेसे और माता का नाम लक्ष्मीबाई था ।सावित्रीबाई फुले एक भारतीय समाज सुधारक और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सशक्त आवाज थी उन्होंने महिलाओं और दलित समुदाय को मुक्ति दिलाने के लिए अथक प्रयास किया जिससे भारतीयों की कई पीढ़ियां प्रेरित हुई । सगोष्ठी को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी अनिल प्रधान जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल त्रिपुरारी गौड़ नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह दीपक केसरी संतोष यादव जितेंद्र उमर शौर्य त्रिपाठी मनोज यादव गुड्डा खान के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?