सपा ने जिले में अवैध खन को बताया भाजपा राज की देन, आदिवासियों की सुरक्षा की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

व्यास जी गौड़ बोले- माफियाओं का कब्जा, चट्टान धंसने से गई दर्जनों जानें, सड़क से सदन तक लड़ेंगे लड़ाई

सोनभद्र। समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गौड़ ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद जनपद सोनभद्र में अवैध खन चरम सीमा पर पहुंच गया है। माफिया लोगों ने खन क्षेत्र पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है, लेकिन भाजपा सरकार को केवल पीडीए समाज के लोग ही माफिया दिखाई दे रहे हैं।
व्यास जी गौड़ ने आरोप लगाया कि आदिवासी बहुल सोनभद्र में अवैध खन के कारण चारों तरफ अराजकता का माहौल है। माफियाओं के कब्जे से आदिवासी समाज में भय व्याप्त है। अवैध खन की वजह से कई बार भारी चट्टान धंसने से दर्जनों आदिवासियों की जान जा चुकी है। खन करने वालों की ऊपर तक पहुंच होने के कारण आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुछ चुनिंदा लोगों पर कार्रवाई कर कोरम पूरा किया गया, जिसे समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। आदिवासियों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी।
बैठक में सपा जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर संगठन मजबूत करने और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद दुबे और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि गौड़ ने कहा कि सपा सरकार में हुए विकास कार्यों को लोगों तक बताएं।
बैठक में चौधरी यशवंत सिंह पटेल, विजय यादव, वेदमणी शुक्ला, जनकधारी सिंह गौड़, प्रेमलाल सिंह खरवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?