पीएम मोदी के 12 वर्ष, 4399 दिन जनसेवा पर युवाओं को बांटे वॉलीबॉल नेट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा बोले- खेल से युवाओं को मिल रही नई पहचान, फिट इंडिया से गांव की प्रतिभा को मिल रहा मंच

सोनभद्र। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं जनकल्याणकारी नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4399 दिनों की ऐतिहासिक जनसेवा के उपलक्ष्य में रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु वॉलीबॉल नेट का वितरण किया गया।
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने डुमरिया, मंठहवां, लेडुवा, खड़िया, सिलथम, पटना, दुपटिया, लीलारी गांव के नौजवान खिलाड़ियों को वॉलीबॉल नेट भेंट कर खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज का भारत युवा शक्ति का भारत है। युवा केवल भविष्य नहीं बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी ताकत हैं। किसी भी राष्ट्र की उन्नति युवाओं की ऊर्जा, अनुशासन और संकल्प पर निर्भर करती है। खेल इस ऊर्जा को सही दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
अशोक मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत में खेलों को नई पहचान मिली है। फिट इंडिया, खेलो इंडिया जैसे अभियानों ने गांव-गरीब के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। युवाओं में खेल भावना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिला है। युवाओं को खेल सामग्री उपलब्ध कराना विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और युवाशक्ति के संकल्प का हिस्सा है।
कार्यक्रम में चंदन धांगर ने संचालन किया। रामसेवक पाल पूर्व ब्लॉक प्रमुख, मुन्ना धांगर, लल्लू प्रसाद धांगर, राम सनेही पाल, गोपाल जयसवाल, पवन धांगर, कमलेश धांगर, मुकेश धांगर, लल्लू पाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?