सोनभद्र को मिला राष्ट्रीय जंबूरी में “स्टेट गेट” का गौरव : जयराम सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O- 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ में 82 स्काउट‑गाइड ने किया भाग

सोनभद्र। विंध्याचल मण्डल के जनपद सोनभद्र को 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में गाइड संवर्ग में उत्तर प्रदेश का “स्टेट गेट” बनाकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के साथ ही सोनभद्र ने सभी सहयोगियों की मदद से ए‑ग्रेड हासिल किया, जो जनपद के स्काउटिंग इतिहास में एक सर्वोच्च क्षण है।
जंबूरी में इस दायित्व को सौंपने के लिए डॉ. प्रभात कुमार (प्रादेशिक मुख्य आयुक्त), आनंद सिंह रावत (प्रादेशिक सचिव), रविंदर कौर सोखी (प्रादेशिक संगठन आयुक्त, गाइड) तथा राजेश प्रजापति (सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त, विंध्याचल मण्डल) को विशेष आभार व्यक्त किया गया।
जिला संगठन आयुक्त सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में 37 स्काउट, 28 गाइड, 17 स्काउट मास्टर और 6 गाइड कैप्टन सहित कुल 82 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कठिन परिश्रम से सफलता हासिल करने वाले प्रमुख व्यक्तियों में सत्यनारायण कनौजिया (जिला आयुक्त), रमाकांत कुशवाहा (राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक), अर्चना सिंह (जिला आयुक्त बुलबुल), स्नेहा सिंह (डीओसी गाइड) आदि शामिल हैं।
समापन समारोह आदर्श इंटर कॉलेज, राबर्ट्सगंज में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जय राम सिंह (जिला विद्यालय निरीक्षक) और विशिष्ट अतिथि मुकुल आनंद पांडेय (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी) ने सभी स्काउट‑गाइड, मास्टर और पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। अंत में डॉ. प्रबोध कुमार सिंह (मुख्य आयुक्त, उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड) ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।
यह उपलब्धि न केवल सोनभद्र बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के स्काउटिंग जगत में नई प्रेरणा बन गई।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?