सचिन पटेल एडवोकेट बने जदयू के सोनभद्र जिलाध्यक्ष: कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। जनता दल (यूनाइटेड) ने जिले में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से सचिन पटेल एडवोकेट को सोनभद्र का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने यह नियुक्ति की। इसकी जानकारी पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल प्रताप पटेल एडवोकेट ने दी। सचिन पटेल को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की खबर से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल प्रताप पटेल ने बताया कि सचिन पटेल के नेतृत्व में पार्टी जिले में और मजबूती से कार्य करेगी। स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, स्थानीय कंपनियों में वरीयता दिलाने और जनपद की खनिज संपदा—बालू, गिट्टी, सीमेंट व छड़—को आम लोगों के लिए सस्ते दरों पर उपलब्ध कराने की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. अतुल प्रताप पटेल एडवोकेट, प्रबोध सिंह पटेल एडवोकेट, प्रेम सिंह, जितेंद्र विश्वकर्मा, द्वारिका नाथ नागर, प्रवीण कुमार सिंह, महेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?